Search

 
 
 

Jamtara News: तीन महिला समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Jamtara News: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर उनके साथ ठगी एवं धोखाधड़ी की. मामले के अनुसंधानकर्ता के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक जाहिद अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
 
जामताड़ा थाना

Jamtara News: जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र में विश्वास में लेकर ठगी एवं धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जामताड़ा थाना में आठ नामजद आरोपियों सहित तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ निवासी परवेज आलम (42 वर्ष), पिता काबुल अंसारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 161/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 316(2), 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

दर्ज प्राथमिकी में अनिलव देब, सुकांता दास, संदीप बाउरी, साबिर अंसारी, मानस सरकार, सोनाई सरकार, मौली देब और सरस्वती मजूमदार को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा तीन अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है.

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर उनके साथ ठगी एवं धोखाधड़ी की. मामले के अनुसंधानकर्ता के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक जाहिद अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. दस्तावेज में गिरफ्तारी की स्थिति शून्य दर्शाई गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही