Search

 
 
 

पलामू में 1.22 करोड़ के फर्जी ITC लाभ का मामला, डाटा इंट्री ऑपरेटर को बर्खास्त करने का निर्देश

Palamu News :  राज्य सरकार को पलामू वाणिज्यकर कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ के शिकायत मिली थी. इसमें ऑपरेटर पर विभाग की गुप्त सूचनाएं लीक करने और राजस्व का नुकसान पहुचाने का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के मद्देनजर विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यी समिति का गठन किया था.
 
फर्जी ITC लाभ मामला

Palamu News :  वाणिज्यकर प्रमंडल पलामू में व्यापारियों द्वारा फर्जी तरीके से 1.22 करोड़ का ITC लाभ लेने का मामला पकड़ में आया है. सरकार ने विभाग की गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश प्रसाद को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. साथ ही अवैध संपत्ति अर्जी करने के मामले में निगरानी में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

राज्य सरकार को पलामू वाणिज्यकर कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ के शिकायत मिली थी. इसमें ऑपरेटर पर विभाग की गुप्त सूचनाएं लीक करने और राजस्व का नुकसान पहुचाने का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के मद्देनजर विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यी समिति का गठन किया था.

 

इस समिति ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. इसमें ऑपरेटर पर विभाग की गुप्त सूचनाएं लीक करने और अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का उल्लेख किया गया. साथ ही प्रमंडल में 32 व्यापारियों द्वारा फर्जी बिल जेनरेट कर 1.22 करोड़ रुपये के ITC का लाभ लेने उल्लेख किया गया था.

 

वाणिज्यकर विभाग ने दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट में वर्णित तथ्यों के आधार पर डाटा इंट्री ऑपरेटर से स्पष्टीकरण पूछ कर बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. साथ ही अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. 

 

पलामू प्रमंडल के व्यापारियों द्वारा फर्जी बिल के सहारे ITC का गलत लाभ लेने की विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश दिया है. (पलामू से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही