Hazaribagh News : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित उरीमारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निरंजन महतो को गोली किन परिस्थितियों में लगी. विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस मौत की वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

