Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव में लड़की से उठक-बैठक कराने का मामला : पुलिस रेस, पीड़िता के घर बल तैनात

Bismay Alankar Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में 10 अगस्त की रात्रि को घटी एक घटना से एक परिवार आहत है. उस रात एक नाबालिग लड़की और उसकी मां से सबके साथ उठक-बैठक कराई गई थी. घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरा-सहमा है. सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवार की गुहार के बाद परिवार की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात कर दिया गया है. साथ ही मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. क्या है पूरा मामला दरअसल एक नाबालिग लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था. जिसके बाद एक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गये और रात में ही आरोपी किशोरी के घर पहुंचकर भीड़ के सामने ही उसकी बड़ी बहन और मां से उठक-बैठक कराया. इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी आहत और डरा-सहमा है. परिवार का आरोप है कि पंचायत को घटना की जानकारी देने पर मुखिया का बेटा महिलाओं के समूह को उसके घर भेजा और मारपीट की गई. साथ ही धमकी दी गई कि अगर गांव में रहना है तो उसके कायदे कानून के हिसाब से रहना होगा, वरना गांव से बाहर कर देंगे. पीड़ित परिवार ने मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. पूरे मामले पर बड़कागांव डीएसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें- उच्चतर">https://lagatar.in/jharkhand-ahead-of-neighboring-states-in-enrollment-for-higher-education/">उच्चतर

शिक्षा के लिए नामांकन में झारखंड पड़ोसी राज्यों से आगे
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने किया था भूख हड़ताल आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा को लेकर स्थानीय युवकों ने भूख हड़ताल भी किया. जिसे प्रशासन ने 36 घंटे के बाद इस आश्वासन पर तुड़वाया कि परिवार को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. साथ ही वीडियो वायरल करने के मामले में लड़की के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज किया गया है, उसे भी जांच-पड़ताल के बाद हटाने का आश्वासन दिया था. मामले में राजनीति शुरू इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया है. अंबा का कहना है कि घटना के दिन से ही पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. बीजेपी वालों को कोई काम नहीं है. इस घटना के बाद उन्हें काम मिल गया है.   वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के स्थानीय नेता विशाल बाल्मीकि ने कहा देश के हालात से सब वाकिफ हैं. पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाना हमारा कर्तव्य है, जो हम करेंगे. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-it-is-necessary-to-recruit-vip-in-rims-only-then-will-the-bumpy-road-be-known/">रांची:

रिम्स में VIP का भर्ती होना जरूरी, तभी ऊबड़-खाबड़ सड़क का चलेगा पता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही