Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूमि पर जबरन त्योहार मामला: प्रार्थियों को SDO के समक्ष दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र की एक भूमि विवाद पर सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने  प्रार्थियों को संबंधित एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र की एक भूमि विवाद पर सुनवाई हाईकोर्ट की जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने  प्रार्थियों को संबंधित एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है.

 

दरअसल, प्रार्थियों ने अपनी भूमि पर जबरन त्योहार आयोजित किए जाने के प्रयास को लेकर याचिका दाखिल की है. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी भूमि पर त्योहार जबरन आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी संपत्ति को खतरा है. उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी निषेधाज्ञा नोटिस को भी चुनौती दी.

 

सूर्यपद महतो, जाय महतो सहित 21 अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि विवाद की प्रकृति का देखते हुए सभी दस्तावेज के साथ प्रार्थी संबंधित एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत हो. अदालत ने कहा कि अगर प्रार्थियों के दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो एसडीओ उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही