Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता पर भी इतनी ही तेजी से कार्रवाई करती: भानु प्रताप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से कांग्रेस ने योगेंद्र साव पर कार्रवाई की, क्या उसी तरह किसी अल्पसंख्यक नेता पर भी कार्रवाई होती.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से कांग्रेस ने योगेंद्र साव पर कार्रवाई की, क्या उसी तरह किसी अल्पसंख्यक नेता पर भी कार्रवाई होती.

 

भानु प्रताप शाही ने कहा कि योगेंद्र साव का दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं और उनका पूरा परिवार लंबे समय से पार्टी से जुड़ा रहा है. वे स्वयं विधायक और मंत्री रहे, वहीं उनकी पत्नी और बेटी भी विधायक रह चुकी हैं.

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह परिवार लगातार जनता से जुड़ा रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस किस दबाव में आई कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की एक महिला विधायक ने भी इस कार्रवाई को उचित नहीं माना है.

 

भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री के साथ कोई डील हुई है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सरकार और कांग्रेस के कई लोग संवैधानिक पदों पर रहते हुए अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन पार्टी इस पर चुप रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता सुख के लिए कुछ भी करने को तैयार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही