Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः अकीदतमंदों ने पढ़ी अलविदा जुमे की नमाज, ईद 21 को

नमाज के दौरान मस्जिदों के इमामों ने अपने खुत्बे में इस्लाम की मूल शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और मानवता को सर्वोपरि रखने की अपील की. साथ ही ईद के पावन अवसर पर गरीबों की मदद करने और समाज में प्रेम व खुशियां बांटने का संदेश दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : पाक रमजान माह के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को धनबाद कोयलांचल इबादत व अकीदत के रंग में नजर आया. जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुसलमानों ने नमाज अदा की.नमाज के बाद चांद की तस्दीक होने के साथ ही यह घोषणा की गई कि ईद का त्योहार 21 मार्च को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा.


शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.आला अधिकारियों ने खुद क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से जिले भर में भाईचारे का माहौल बना रहा.

 

 

नमाज के दौरान मस्जिदों के इमामों ने अपने खुत्बे में इस्लाम की मूल शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और मानवता को सर्वोपरि रखने की अपील की. साथ ही ईद के पावन अवसर पर गरीबों की मदद करने और समाज में प्रेम व खुशियां बांटने का संदेश दिया.

 

अलविदा नमाज संपन्न होने और ईद की तारीख का ऐलान होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई. लोग खरीदारी और त्योहार की अंतिम तैयारियों में जुट गए. प्रशासन ने ईद के दिन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही