Search

 
 
 

Ramgarh News: कोयला तस्करी में जब्त 4 हाइवा पर केस दर्ज

Ramgarh News: सीआइएसएफ की टीम ने रामगढ़-बोकारो मार्ग पर नया मोड़-बड़कीपोना से कोठार के बीच कार्रवाई कर कोयला लदे चार हाइवा वाहनों को पकड़ा था. सभी वाहनों को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रखा गया है.
 
जब्त हाइवा

Ramgarh News: कोयला के अवैध परिवहन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कार्रवाई तेज कर दी है. सात अक्टूबर की रात पकड़े गए कोयला लोड चार हाइवा वाहनों के मामले में अब न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयले के कथित अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गारा अभिलाष ने रामगढ़ के उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कांड संख्या 1382/2026 दर्ज कराया गया है. 

इसे भी पढ़ें: 

सीआइएसएफ की टीम ने रामगढ़-बोकारो मार्ग पर नया मोड़-बड़कीपोना से कोठार के बीच कार्रवाई कर कोयला लदे चार हाइवा वाहनों को पकड़ा था. सभी वाहनों को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रखा गया है. वाहनों में ओवरलोड कोयला होने की भी चर्चा है.

 

सूत्रों के मुताबिक, सीआइएसएफ की कार्रवाई के अगले दिन महुआटांड़ क्षेत्र के धवैया, सिमराबेड़ा और गिधिनिया सहित अन्य स्थानों पर कथित रूप से जमा कोयले का स्टॉक हटा लिया गया. क्षेत्र में चर्चा है कि कार्रवाई के बाद कोयले को दूसरी जगह पहुंचाया गया. 

 

सूत्रों के अनुसार, गोला के मगनपुर और बोकारो के गोमिया क्षेत्र में कोयले के कथित अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग सक्रिय थे. रजरप्पा क्षेत्र में एक साथ चार हाइवा वाहनों के पकड़े जाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज होने को अहम कार्रवाई माना जा रहा है. इस कार्रवाई से कोयले के परिवहन और उसके स्रोत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही