Koderma News : सदर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में 100 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं लगायी गयी हैं.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों ने पकड़ा था. इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. आरोप है कि भीड़ ने तीनों नाबालिगों को रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया और उनके साथ मारपीट की.
घटना के दौरान कुछ लोगों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है.
पुलिस अब वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस की जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

