Search

 
 
 

फेसबुक की फोटो एडिट कर आदिवासी महिला को सेक्स वर्कर बताने का आरोप, मामला दर्ज

राजधानी रांची की एक आदिवासी महिला की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से तस्वीर एडिट कर उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला की फेसबुक प्रोफाइल से फोटो निकालकर उसे मॉर्फ (एडिट) किया गया और सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से उसे 'सेक्स वर्कर' बताकर प्रसारित किया गया.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची की एक आदिवासी महिला की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से तस्वीर एडिट कर उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला की फेसबुक प्रोफाइल से फोटो निकालकर उसे मॉर्फ (एडिट) किया गया और सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से उसे 'सेक्स वर्कर' बताकर प्रसारित किया गया.

 

पीड़िता ने इस मामले को अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान पर हमला बताते हुए रांची के थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

प्राथमिकी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी और एडिट की गई तस्वीर साझा कर महिला की छवि धूमिल करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया. साइबर पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी फोटो या पोस्ट को बिना सत्यापन साझा नहीं करने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही