Search

 
 
 

Giridih News: छोटकी सरिया में घर से नकद व लाखों के जेवर चोरी

जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत छोटकी सरिया गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक परिवार के घर को निशाना बनाकर नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है.
 
घर में बिखरा सामान

Giridih: जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत छोटकी सरिया गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक परिवार के घर को निशाना बनाकर नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है. 

इसे भी पढ़ें: 

घटना के संबंध में पीड़ित गृह स्वामी राजू मंडल ने बताया कि चोरों ने उनके पुत्र अनु राज मंडल के कमरे को बाहर से बंद कर अलमारी और एक छोटा बटुआ (बक्शा) तोड़कर उसमें रखे नकद व कीमती जेवरात चोरी कर लिये.

 

राजू मंडल ने कहा कि अलमारी में रखे करीब पांच हजार रुपये और अन्य आभूषण सहित कुल लगभग सात लाख रुपये कीमती सामान गायब हैं. चोरी का पता तब चला जब राजू मंडल को रात करीब ढाई बजे उनके बेटे ने फोन कर चोरी की जानकारी दी. 

 

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेटे का कमरा बाहर से बंद था और दूसरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था. वहीं, घर से गायब एक छोटा बक्शा घर के बाहर खेत में पड़ा मिला. परिवार के अनुसार सुबह उठने पर बेटे को तेज सिरदर्द की शिकायत भी थी.

 

उनका कहना है कि इससे संदेह होता है कि चोरों ने कमरे में कोई नशीला स्प्रे किया होगा ताकि परिवार सोता रहे और वे चोरी कर आसानी से फरार हो जाएं. घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शीघ्र पहचान कर कर्रवाई करने की मांग की है.

 

वहीं पुलिस जांच टीम घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र कर रही है. सीसीटीवी फुटेज तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही