Search

 
 
 

सावधान : झारखंड में नकली साधुओं के नशीला प्रसाद खिलाने से महिला की मौत, 7 अरेस्ट

झारखंड में इन दिनों साधु के भेष में घूम रहे लुटेरों का गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह लोगों को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश करता है और फिर नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो जाता है. ताजा मामला कोडरमा–धनबाद रेलखंड से सामना आया है, जहां एक महिला को प्रसाद कहकर लड्डू में नशीला दवा खिलाने के बाद उसकी मौत हो गई है.
 
  • झारखंड में नकली साधु का गिरोह सक्रिय
  • नशीला प्रसाद खिलाकर कर रहे लूट
  • कोडरमा–धनबाद रेलखंड पर नशीला लड्डू खाने से एक महिला की मौत

Ranchi :  झारखंड में इन दिनों साधु के भेष में घूम रहे लुटेरों का गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह लोगों को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश करता है और फिर नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो जाता है. ताजा मामला कोडरमा–धनबाद रेलखंड से सामना आया है, जहां एक महिला को प्रसाद कहकर लड्डू में नशीला दवा खिलाने के बाद उसकी मौत हो गई है. 

 

नशीला प्रसाद खाने से महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, साधु के वेश में घूम रहे लुटेरों ने ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री को प्रसाद के रूप में लड्डू दिया, जिसे खाने के बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद लुटेरों ने उसके पास से रखे करीब 4 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया.

 

बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  मृतका उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली बताई जा रही है.

मठ से जुड़े होने की बात कहकर दे रहे लूट को अंजाम  

झारखंड के रेल डीजे अनिल पलटा को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि झारखंड में नकली साधु घूम रहे हैं और लोगों को प्रसाद के रूप में नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर सामान लूट ले  रहे हैं.  मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की.

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई. जांच में पता चला कि सभी वाराणसी और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं और एक मठ से जुड़े होने की बात कहकर साधु के भेष में विभिन्न राज्यों में घूम रहे हैं.

 

सात साधुओं को किया गया है गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 नकली साधुओं को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग समूहों में काम करते थे और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को निशाना बनाते हैं. 

 

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है. यात्रियों से अपील की गई है कि किसी अनजान व्यक्ति से प्रसाद या खाने-पीने की चीज न लें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही