Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सैलरी नहीं मिलने पर ओरिएंट क्राफ्ट के वर्कर्स ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित

राजधानी रांची के खेल गांव इलाके में ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी के वर्कर्स ने सड़क जाम कर दिया है. बीते 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण सभी वर्कर्स नाराज हैं और सड़क पर उतर गए हैं. वर्कर्स का कहना है कि इस महंगाई में भी कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन मिल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के खेल गांव इलाके में ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी के वर्कर्स ने सड़क जाम कर दिया है. बीते 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण सभी वर्कर्स नाराज हैं और सड़क पर उतर गए हैं. वर्कर्स का कहना है कि इस महंगाई में भी कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. 

 

बीते 3 महीने से हम लोगों को सैलरी नहीं दी गई है. मांगने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. जिसके खिलाफ यह प्रदर्शन हो रहा है. यह प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी है. हालांकि मैनेजमेंट की ओर से आश्वासन दिया जाता है लेकिन सैलरी नहीं दी जा रही है.

 

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और सड़क जाम कर रहे वर्कर्स को समझाने का प्रयास कर रही है. सड़क जाम की वजह से यातायात प्रभावित है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही