Search

 
 
 

देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar: अवैध हथियारों की संभावित सप्लाई की सूचना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और झारखंड एटीएस ने गुरुवार को देवघर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है.
 

Deoghar: अवैध हथियारों की संभावित सप्लाई की सूचना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और झारखंड एटीएस ने गुरुवार को देवघर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है.

 

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि क्षेत्र में हथियार तस्करी से जुड़ा एक नेटवर्क सक्रिय हो सकता है. इसी सूचना के आधार पर टीम ने रणनीति बनाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया. सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास नंदी नगर मोहल्ले में दबिश दी गई, जहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया.  बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल में ठहरा हुआ था. इसके बाद टीम ने भुरभुरा मोड़ के समीप दूसरी कार्रवाई करते हुए एक और संदिग्ध को पकड़ा.

 

दोनों को तुरंत नगर थाना लाया गया, जहां एनआईए और एटीएस के अधिकारी संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि शुरुआती तलाशी में किसी तरह का हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है. इसके बावजूद एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेकर संदिग्धों के संपर्क और गतिविधियों की जांच में जुटी हैं.

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नंदी नगर से पकड़ा गया युवक बिहार के आरा जिले का निवासी बताया जा रहा है. उसके पिता देवघर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि परिवार कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया इलाके में रहता है. जानकारी के अनुसार, युवक कुछ दिनों से अपने मामा के घर पर ठहरा हुआ था. एजेंसियां इस मामले में संभावित बिहार कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं. फिलहाल पूरे मामले में किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही