Search

 
 
 

भ्रष्टाचार के आरोप में CCL गिद्दी के सिक्यूरिटी ऑफिसर सहित सात गिरफ्तार

सीबीआई की रांची एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार को कोल ट्रांसपोर्टिंग वसूली मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन सभी पर रामगढ़ के गिद्दी एरिया में कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है
 

Ranchi :  सीबीआई की रांची एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार को कोल ट्रांसपोर्टिंग वसूली मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन सभी पर रामगढ़ के गिद्दी एरिया में कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है. 

 

एसीबी ने इस मामले को लेकर RC9(A)/2025-R दर्ज किया था. इस मामले की जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने गिद्दी एरिया में कई बार छापेमारी की थी. मंगलवार को सीबीआई ने सीसीएल कर्मचारी अनिल कुमार, दीपक कुमार और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया.


इसी मामले सीबीआई ने लिफ्टर समेत अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मो सद्दाम, इसराइल अंसारी, मो. तबारक और अरुण लाल का नाम शामिल हैं. इन पर कोयले की रोड सेल प्रक्रिया में अवैध रूप से कोयला उठाने की अनुमति देने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही