Search

 
 
 

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआइ ने पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शंभु खैरनार, माँगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और यश यादव का नाम शामिल है.
 

Ranchi : NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शंभु खैरनार, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और यश यादव का नाम शामिल है.

 

NEET पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में मिले तथ्यों के आधार पर देश के विभिन्न हिस्सों में छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई ने तीन लोगों को जयपुर से, एक को गुरुग्राम से और एक को नासिक से गिरफ्तार किया. सीबीआई ने शुभम खैरनार को नासिक से और यश यादव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया.

 

तीनों बिवाल बंधुओं को सीबीआई ने जयपुर से गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान इन अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान जब्त डिजिटल डिवाइस की जांच की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पेपर लीक प्रकरण में गहन पूछताछ की जा रही है.

 

केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर सीबीआई दिल्ली ने 12 मई को प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद मामले की जांच के लिए टीमों के गठन कर उसे अलग-अलग स्थानों पर भेजा. इस टीम ने आज विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही