Search

 
 
 

NTA के पूर्व डीजी IAS सुबोध सिंह को लेकर राहुल गांधी ने क्यों कहा- जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम

तीन मई को हुई NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इस बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक पोस्ट कर सवाल उठाया है कि NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA के डीजी (DG) कौन थे और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?
 

Lagatar Desk : तीन मई को हुई NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इस बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक पोस्ट कर सवाल उठाया है कि NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA के डीजी (DG) कौन थे और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है? 

 

हमने जब इस बात की जांच की तो पता चला है कि NEET 2024 के वक्त NTA के डीजी 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह थे. नीट 2024 में गड़बड़ियों और देश भर में हुए हंगामे के बाद सरकार ने उन्हें हटा दिया था. पहले उन्हें कंपलसरी वेट पर रखा गया था. फिर अक्टूबर 2024 में उन्हें इस्पात मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया. फिर उन्हें फाइनेंशियल एडवाइजर बनाया गया. 

 

केंद्र से राज्य में सेवा की वापसी के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया. और आज की तारीख में वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं.

 

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है- देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं. एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?” देखा? समझ आया?

 

BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है- उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है. साफ है- मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में खुद साझेदार हैं. जिस बाजार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है- जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही