Search

 
 
 

CBI ने 50 हजार घूस लेते सेना के हवलदार व उसके रिश्तेदार को अरेस्ट किया

Ranchi: सीबीआई (ACB,Ranchi) ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए सेना के हवलदार और एक निजी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया. गिरफ़्तार हवलदार का नाम मुकेश कुमार और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय है. हवलदार कथित रुप से सेना की जमीन पर भवन निर्माण का काम पूरा करने के लिए घूस ले रहा था.
 

Ranchi: सीबीआई (ACB,Ranchi) ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए सेना के हवलदार और एक निजी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया. गिरफ़्तार हवलदार का नाम मुकेश कुमार और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय है. हवलदार कथित रुप से सेना की जमीन पर भवन निर्माण का काम पूरा करने के लिए घूस ले रहा था. उसने पांच लाख रुपये घूस की मांग की थी.


 सिंघ मोड़ निवासी शिवम उर्फ बिशु ने सीबीआई से शिकायत की थी. इसमें यह कहा गया था कि सुदर्शन अपार्टमेंट की ढलाई का काम पूरा करने के लिए हवलदार मुकेश कुमार राय पांच लाख रुपये घूस की मांग कर रहा है. वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित Defence Land NOC,R&O,FLT Unit 56 APO में पदस्थापित है. 


हवलदार का यह कहना है कि निर्माण कार्य सेना की जमीन पर हो रहा है. इसलिए निर्माण करने के लिए उसे पांच लाख रुपये घूस चाहिए. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की. इसमें हवलदार द्वारा घूस मांगे जाने की पुष्टि हुई, हवलदार ने घूस की रकम 50-50 हज़ार के किस्त में लेने पर सहमति दी. 


इसके बाद सीबीआई ने 31 जनवरी को योजनाबद्ध तरीके से हवलदार मुकेश कुमार राय और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय के गिरफ़्तार किया. सीबीआई की ओर से हवलदार की गिरफ्तारी की सूचना रांची स्थित सेना मुख्यालय को दे दी गयी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

सीबीआई ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि घूस न दें. केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से फ़ोन नंबर -0651-2360093 या 9470590422 पर करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही