Search

 
 
 

रांची: वार्ड 10 कोकर में आदिवासियों का पवित्र सरना स्थल कीचड़ में हुआ तब्दील

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड 10 से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां आदिवासियों की आस्था को कीचड़ में तब्दील कर दिया गया है.
 

Ranchi : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड 10 से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां आदिवासियों की आस्था को कीचड़ में तब्दील कर दिया गया है. कोकर स्थित चुन्ना भट्टा बैंक कॉलोनी में वर्षों पुराना पवित्र सरना स्थल आज बदहाली का शिकार है.

 

सरना पूजा स्थल के बीचो बीच पानी हमेशा जमा रहता है. चारों ओर कीचड़ है. इसी बीच सरना झंडा भी स्थापित किए गए है. चुनाव के वादे आसमान छू रहे हैं.

 

जमीनी हकीकत गवाही दे रही है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि दोनों नदारद हैं. सरना स्थल के पास लगी पानी की टंकी से बहता पानी सीधे पूजा स्थल में भर जाता है. नतीजा पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व पार्षद से लेकर नगर निगम तक को कई बार लिखित शिकायत दी गई, मगर हर बार आश्वासन ही मिलता रहा है. सरना स्थल के आसपास करीब 50 आदिवासी घर हैं. जहां हजारों आदिवासी लोग रहते है.

 

लोगों ने बताया कि सरहुल और करमा जैसे पवित्र पर्व यहीं मनाए जाते हैं. हजारों परिवारों की आस्था इसी स्थल से जुड़ी है. लेकिन सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ वादे किए गए है. आदिवासी समाज का आरोप है कि पवित्र स्थलों की रक्षा के लिए आंदोलन तो होते हैं, मगर इस सरना स्थल को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही