Search

 
 
 

CBI ने अवैध वसूली के आरोप में CCL के कर्मचारियों सहित चार को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने सीसीएल के अरगड्डा कोलियरी में कोयला व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सीसीएल के तीन कर्मचारी और एक बाहरी व्यक्ति शामिल है.
 

Ranchi: सीबीआई ने सीसीएल के अरगड्डा कोलियरी में कोयला व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सीसीएल के तीन कर्मचारी और एक बाहरी व्यक्ति शामिल है. जांच में पाया गया कि कोलियरी में प्रति ट्रक 1800 रुपये की दर से वसूली होती है. अयोध्या करमाली की अवैध कमाई प्रति माह 10 लाख रुपये है.


सीबीआई द्वारा गिरफ्तार लोगों की सूची में अयोध्या करमाली, मुकेश कुमार, प्रकाश महली और विजय कुमार सिंह का नाम शामिल है. अयोध्या करमाली सीसीएल के गिद्दी-ए कोलियरी प्रोजेक्ट ऑफिस में मैनेजर है. 


मुकेश कुमार सीसीएल के गिद्दी-ए कोलियरी में क्लर्क के रूप में कार्यरत है. प्रकाश महली भी गिद्दी-ए कोलियरी का कर्मचारी है. विजय कुमार बाहरी व्यक्ति है. वह कोल लिफ्टर है. उसके मोबाइल की जांच के दौरान मुकेश कुमार के माध्यम से अयोध्या करमाली को 2.03 लाख रुपये का भुगतान किये जाने का ब्योरा मिला है. इसके अलावा दूसरे कोल लिफ्टरों को मोबाइल से प्रकाश महली को 4.98 लाख रुपये के अवैध भुगतान का ब्योरा मिला है.
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने सीसीएल कोलियरी में कोयले के उठाव के दौरान अवैध वसूली की शिकायत पर छह मार्च 2025 को सीसीएल के गिद्दी कोलियरी में सीसीएल निगरानी के साथ संयुक्त रूप से जांच की थी. 


जांच के दौरान प्रति ट्रक अवैध वसूली से संबंधित सबूत मिले थे. इसके बाद सीबीआई ने कोलियरी में अवैध वसूली के मामले में पांच जून को एक प्राथमिकी दर्ज की. इसमें सीसीएल के तीन लोगों को नामजद अभियुक बनाया गया था.  अभियुक्त बनाये गये सीसीएल के तीनों कर्मचारियों द्वारा जांच में सहयोग नहीं किये जाने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही