Lagatar Desk: सीबीआई को रक्षा मंत्रालय से जुडी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम MIL (Munition India Limited) के कार्यपालक निदेशक के घर से 1.73 करोड़ रुपये नकद मिले. इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरू और मैसूर में की गयी छापामारी के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितता से संबंधित दस्तावज के आलावा 50 लाख रुपये नकद मिले.
इसे भी पढ़ें:
सीबीआई दिल्ली ने MIL के कार्यपालक निदेशक के खिलाफ निजी कंपनियों के साथ साजिश रच कर उन्हें लाभ पहुंचाने और बदले में नाजायज आर्थिक लाभ लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें यह आरोप लगाया गया था कि अनिल कुमार ने पुणे में अपने पदस्थापन के दौरान निजी कंपनियों से मिल कर नाजायज कमाई की थी.
इस मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने छापा मार कर कार्यपालक निदेशक अनिल कुमार, उसके भाई हर्षवर्धन और निजी कंपनी SMPPL के CEO आशीष कंसल को गिरफ्तार किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

