Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा के IAS अफसर प्रदीप कुमार सहित तीन को CBI ने किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार, IAS (फाइल फोटो)

Chandigarh: CBI ने हरियाण के IAS अधिकारी प्रदीप कुमार और IDFC First बैक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. IAS अधिकारी प्रदीप कुमार को हरियाण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में हुए 169 करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. IDFC बैंक के एरिया हेड शमीर डार और ब्रांच मैनेजर चरणजीत सिंह रंधवा को 504 करोड़ रुपये की बैंक जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

सीबीआई ने आज हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया. बोर्ड में सदस्य सचिव के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने सरकारी राशि का FD करने के लिए IDFC First बैंक को  भेजा. लेकिन बोर्ड के पास IDFC बैंक में खाता खोलने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है.

 

जांच में पाया गया कि प्रदीप कुमार ने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर पहले IDFC First बैंक में खाता खोला. इसके बाद बगैर अनुमित के अपने ही स्तर ने इस खाते मे FD करने के लिए पैसा ट्रांसफर कर दिया. लेकिन बैंक में FD के बदले सुनियोजित साजिश के तहत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. इस तरह बोर्ड के 169 करोड़ रुपये का गबन किया गया.

 

सीबीआई द्वारा मामले की जांच के दौरान प्रदीप कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था. लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहे थे. सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 

CBI ने हरियाणा के IDFC First बैक से 504 करोड़ रुपये की सरकारी राशि के गबन के आरोप में बैक के एरिया हेड शमीम डार और मैनेजर चरणजीत सिंह रंधवा को गिरफ्तार किया है. बैंक के इन अधिकारियों ने सुनियोजित साजिश के तहत सरकारी राशि का FD करने के पदले उसे अलग अलग शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया.

 

वित्त विभाग के आदेश का उल्लंघन करते हए इस बैंक में सरकार के आठ विभागों का खाता खोला गया था. इसके बाद इसमें ट्रांसफ़र किया गये 504 करोड़ रूपये को अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर पैसों का गबन किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही