Search

 
 
 

सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल फिर एक साल के लिए बढ़ाया गया

बैठक में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी शामिल हुए थे. हालांकि बैठक के बाद राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया को लेकर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने असहमति नोट दर्ज कराते हुए पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था.
 

NewDelhi :  सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल फिर एक साल के लिए बढ़ा दिये जाने की खबर है. प्रवीण सूद ने 25 मई 2023 को दो साल के लिए सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला था.

 


कार्यकाल समाप्त होने के बाद मई 2025 में  उन्हें एक साल के सेवा विस्तार दिया गया था. दोबारा सेवा विस्तार मिलने पर अब वह इस पद पर मई 2027 तक बने रहेंगे. बता दें कि सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए पीएमओ में बैठक की गयी थी.

 


बैठक में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी शामिल हुए थे. हालांकि बैठक के बाद राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया को लेकर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने असहमति नोट दर्ज कराते हुए पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था.

 


राहुल गांधी ने लिखा कि वह ऐसी चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिसकी निष्पक्षता पर संदेह हो.सरकारी बयान के अनुसार प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई चयन समिति की बैठक में लिया गया.

 


समिति में CJI सूर्यकांत और राहुल गांधी भी शामिल हैं.  चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर नियुक्तियों की मंत्रिमंडलीय समिति (एसीसी) ने एक वर्ष की अवधि के लिए श्री सूद के कार्यकाल के विस्तार पर मुहर लगा दी.

 


प्रवीन सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं.  वे सीबीआई  निदेशक नियुक्त किये जाने से पूर्व कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदस्थापित थे.  

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही