Ranchi: सीबीआई (रांची) द्वारा की गयी जांच के दौरान सेंट्रल यूनिवर्सिटी(कांके) में टेंडर, नियुक्ति सहित अन्य मामले में गड़बड़ी पायी गयी. सीबीआई ने आज सीवीओ के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी के कामकाज के सिलसिले में मिली शिकायतों की जांच की.
जांच के दौरान यूनिवर्सिटी में सामग्रियों की खरीद, निर्माण कार्य से जुड़े टेंडर और नियुक्तियों में गड़बड़ी पायी गयी है. इन सभी कार्यों के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया गया है. जांच के दौरान पहली नजर में गड़बड़ी पाये जाने के बाद सीबीआई के अधिकारी, सीवीओ के साथ मिलकर इन कार्यों से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment