Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड बजटः जानें सरकार को कहां से आयेगा रुपया और कहां होगा खर्च

Ranchi:  झारखंड विधानसभा में पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का कुल आकार 1,58,560 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक है. बजट व्यय के लिए सरकार को कहां से पैसा आयेगा. वित्त मंत्री ने आय के स्रोतों का जिक्र किया है
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  झारखंड विधानसभा में पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का कुल आकार 1,58,560 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक है. बजट व्यय के लिए सरकार को कहां से पैसा आयेगा. वित्त मंत्री ने आय के स्रोतों का जिक्र किया है उसमें कर राजस्व से 29.02%, गैर-कर राजस्व से 13.05%, केंद्रीय अनुदान से 11.52%, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से 32.31%, कर्ज वसूली से 0.19% और कर्ज से प्राप्त राशि 13.91% आय होंगे.

Uploaded Image

 

झारखंड बजट 2026-27: जानिए रुपया कहां होगा खर्च

Uploaded Image


झारखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के लिए खर्च का स्पष्ट खाका पेश किया गया है. सरकार ने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है. 


बजट के आंकड़ों से स्पष्ट है कि सरकार ने ग्रामीण विकास 12.43% और शिक्षा 11.87% पर सबसे अधिक फोकस किया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं पेयजल 8.32%, ऊर्जा 7.06% और भू-सुधार एवं भूमि राजस्व 7.93% जैसे बुनियादी क्षेत्रों को भी पर्याप्त हिस्सेदारी दी गई है. सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन मद में 6.29% राशि निर्धारित की गई है, जबकि कर्ज और ब्याज अदायगी पर कुल मिलाकर लगभग 9.85% बजट खर्च होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही