Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED Vs POLICE :  हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा है.

 

ईडी की ओर से एसजीआई एसवी राजू, अधिवक्ता एके दास, अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. वहीं राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एस नागामुथु, महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता दीपांकर ने दलील पेश की. जबकि सूचक संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा.

 

ईडी ने की प्राथमिकी रद्द व सीबीआई जांच कराने की मांग की

दरअसल , यह मामला एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/ 2026 से संबंधित है, जिसमें संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. ईडी ने कोर्ट में याचिका दायर कर प्राथमिकी को रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया है. साथ ही शिकायतकर्ता संतोष कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है.

 

जानें क्या है मामला

संतोष कुमार पर लगभग 23 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप है, जो कथित पेयजल घोटाले से जुड़ा है. ईडी ने इस मामले में उनके खिलाफ ECIR दर्ज किया है. ईडी के अनुसार, संतोष कुमार 12 जनवरी 2026 को खुद ईडी कार्यालय पहुंचे थे.

 

पूछताछ के दौरान वे अचानक उत्तेजित हो गए और खुद ही जग उठाकर अपने सिर पर मार लिया, जिससे उन्हें मामूली चोट आई. इसके बाद संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज कराया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही