Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 23 चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी अरेस्ट

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. 


जानकारी के अनुसार, जिले में हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया.

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सतीश प्रजापति (उम्र 30 वर्ष), पिता– बुधन प्रजापति, ग्राम– नापोखुर्द, थाना– बरकागांव, जिला– हजारीबाग बताया. उसकी निशानदेही पर उसके घर और आसपास के ठिकानों से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई. इस मामले में हजारीबाग के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचने का काम करता था.

 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26, 24 फरवरी के तहत भादवि की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मौके पर पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरकागांव पुनीत लाल कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरकागांव अंचल,थाना प्रभारी बड़कागांव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही