- जमशेदपुर के जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में होंगी शामिल
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी. यहां से वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट जाएंगी.
जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम में वे करीब एक घंटे तक मौजूद रहेंगी और मंदिर परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी.
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा. वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किया जा सकता है.
राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर रांची सदर एसडीओ ने रांची एयरपोर्ट इलाके को "No Flying Zone" घोषित किया है. सुरक्षा के मद्देनजर रांची एयरपोर्ट और उसके ऊपर से ड्रोन, पैरालाइडिंग और डॉट एयर बलून उड़ाना पूर्णतः वर्जित रहेगा. BNSS की धारा-163 के तहत सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा भी लागू रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment