Search

 
 
 

धनबाद में CBI रेड : CISF अधिकारी के घर से 10 लाख नकद, 30 लाख के जेवर मिलने की सूचना

Dhanbad News : यह कार्रवाई रिश्वतखोरी के एक मामले से जुड़ी है.सीबीआई की रांची टीम ने पूर्व में सीआईएसएफ के सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार और सहायक अकाउंट ऑफिसर सुजीत कुमार को कथित तौर पर 48 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.
 
धनबाद में CBI रेड

Dhanbad News :  धनबाद में गुरुवार देर शाम रांची से आई सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ अधिकारी सुजीत कुमार के घर पर छापेमारी की.  छापेमारी पुराना बाजार स्थित गांधी नगर में उनके आवास पर की गई. छापेमारी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में नकद रुपये बरामद होने की सूचना है. नोटों की गिनती के लिए सीबीआई की टीम द्वारा मशीन भी मंगाई गई.

 

इसे भी पढ़ें....

 

सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी मिलने की सूचना है. हालांकि बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रिश्वतखोरी के एक मामले से जुड़ी है.सीबीआई की रांची टीम ने पूर्व में सीआईएसएफ के सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार और सहायक अकाउंट ऑफिसर सुजीत कुमार को कथित तौर पर 48 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.

 

जानकारी के अनुसार प्रयागराज स्थित सीआईएसएफ की एनटीपीसी यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी ने अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की थी.आरोप है कि बिल रिलीज करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी.

 

इसी मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम ने धनबाद पहुंचकर सुजीत कुमार के आवास पर छापेमारी की. फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है और बरामद संपत्ति व दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही