Search

 
 
 

डिजिटल अरेस्ट मामले में 6 राज्यों में सीबीआई का छापा, तीन गिरफ्तार

सीबीआई (दिल्ली) ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े साइबर अपराध से जुड़े मामले में छह राज्यों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : सीबीआई (दिल्ली) ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े साइबर अपराध से जुड़े मामले में छह राज्यों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ब्लेसिन जैकब अब्राहम, मोहम्मद मुश्ताक और मोहम्मद जुनैद का नाम शामिल है.

 

अब्राहम को गोवा से गिरफ्तार किया गया है. वह Mule Account उपलब्ध कराता था. इन्हीं बैंक खातों के सहारे साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के पैसों को इधर उधर किया जाता था. मोहम्मद मुश्ताक को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है. वह शेल कंपनियों के सहारे साइबर अपराधियों की मदद करता था. जुनैद को बेंगलूरू से गिरफ्तार किया गया है. वह साइबर अपराधियों को गलत तरीके से Sim उपलब्ध कराता था.

 

सीबीआई ने यह छापेमारी उम्रदराज लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर 1.86 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में की है. सीबीआई ने साइबर अपराधियों से जुड़े गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और दिल्ली के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान इन साइबर अपराधियों का लिंक देश के कई राज्यों में पाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही