Search

 
 
 

CBSE 12th Result: 11 मई को जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE सोमवार 11 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.
 
  • DigiLocker व UMANG ऐप पर भी देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

Lagatar Desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE सोमवार 11 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

 

छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख पाएंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होते ही सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे.

 

DigiLocker पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को Education सेक्शन में जाकर CBSE का चयन करना होगा. इसके बाद Class XII Marksheet विकल्प पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरनी होगी. जानकारी दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

 

UMANG ऐप पर भी मिलेगी सुविधा

CBSE ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम चेक किया जा सकेगा. हालांकि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी. छात्रों को मूल अंकपत्र और प्रमाण पत्र बाद में उनके स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे.

 

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों और साइबर कैफे में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. ऐसे में बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही