Search

 
 
 

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आज बुधवार 15 अप्रैल को जारी कर दिया. इस साल भी CBSE 10वीं के नतीजों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है. छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
 

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आज बुधवार 15 अप्रैल को जारी कर दिया. इस साल भी CBSE 10वीं के नतीजों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है. छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. पिछले साल की तरह इस बार भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. 

 

बोर्ड ने बार भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. 

 

CBSE 10वीं बोर्ड में इस साल कुल 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल से (93.66) थोड़ा ही ज्यादा है. इस साल 24,71,777 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,16,008 कैंडिडेट सफल हुए. यानि पिछले साल के मुकाबले आंकड़ों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई हैं.

 

बता दें, वेबसाइट पर भारी दवाब के चलते छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले एक्टिव किया गया है. 


स्कोरबोर्ड ऐसे करें चेक

पहले वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर जाकर 'Secondary School Examination (Class X) 2026' लिंक पर क्लिक करें.
रोल व स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें. 
सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

 

सेकंड बोर्ड एग्जाम का अवसर

जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं या अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. CBSE 15 मई 2026 से 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' (फेज-2) आयोजित करेगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही