Search

 
 
 

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई से परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सभी पात्र छात्र अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सभी पात्र छात्र अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 

रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध हैं. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 'परीक्षा संगम (Pariksha Sangam)' पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्राचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाने के बाद संबंधित छात्रों को उपलब्ध कराएं.

 

वहीं, प्राइवेट उम्मीदवार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://apps.cbseit.in/compt/ के माध्यम से आवश्यक विवरण दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्राइवेट अभ्यर्थी अपने अंतिम अध्ययन वाले स्कूल के प्राचार्य या परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक से एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और मुहर प्राप्त कर सकते हैं.

 

बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर आवश्यक हस्ताक्षर और मुहर अवश्य लगवा लें. बिना विधिवत सत्यापित एडमिट कार्ड के परीक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही