Search

 
 
 

सीबीएसई ने 2026-27 सत्र के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के नए पाठ्यक्रम जारी करने की घोषणा की है. बोर्ड के अनुसार, कक्षा 11 और 12 का पाठ्यक्रम 1 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है, जबकि कक्षा 9 और 10 का पाठ्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को जारी होगा.
 

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के नए पाठ्यक्रम जारी करने की घोषणा की है. बोर्ड के अनुसार, कक्षा 11 और 12 का पाठ्यक्रम 1 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है, जबकि कक्षा 9 और 10 का पाठ्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को जारी होगा.

 

सीबीएसई ने बताया कि इस बार का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा रूपरेखा (NCF-2023) के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें कौशल-आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक सीख और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है.

 

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे एक विशेष वेबिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए पाठ्यक्रम और बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. यह वेबिनार सीबीएसई मुख्यालय, द्वारका से आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा.

 

नया पाठ्यक्रम CBSE के आधिकारिक अकादमिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा. सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे पाठ्यक्रम डाउनलोड कर शिक्षकों और छात्रों के बीच साझा करें तथा नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें.

 

सीबीएसई पाठ्यक्रम 2025-26 डाउनलोड करने के स्टेप

स्टेप 1: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं. 

स्टेप 2: "पाठ्यक्रम" अनुभाग पर क्लिक करें. 

स्टेप 3: "पाठ्यक्रम 2024-25" लिंक या टैब पर क्लिक करें. 

स्टेप 4: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 2025-26 पीडीएफ डाउनलोड करें.


सीबीएसई ने स्कूलों को यह भी सलाह दी है कि वे अभिभावकों और विद्यार्थियों को नए बदलावों से अवगत कराने के लिए विशेष बैठकें (PTM) आयोजित करें, ताकि सत्र की शुरुआत से ही प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही