Search

 
 
 

CBSE: कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.
 

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. 

 

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. इस वर्ष भारत सहित 26 देशों के लगभग 46 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे.

 

कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप सीबीएसई पहली बार कक्षा 10 के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी और लगभग 15 दिनों तक चलेगी. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है.

 

सेक्शन-वाइज प्रश्न पत्र व्यवस्था

इस वर्ष से विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रश्न पत्र सेक्शन में विभाजित किए गए हैं.

विज्ञान: भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान

सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र

विद्यार्थी इन विषयों के प्रश्नों का उत्तर सेक्शन के अनुसार देंगे और मूल्यांकन विषय-विशेष शिक्षकों द्वारा किया जाएगा.

 

ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) की शुरुआत

कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा. वहीं कक्षा 10 की कॉपियों का मूल्यांकन पूर्व की तरह भौतिक (फिजिकल) मोड में ही होगा.

 

त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए विशेष उपाय

अद्यतन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) लागू किए गए हैं.

प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को कम उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी, ताकि गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित हो सके.

मूल्यांकनकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programmes) आयोजित किए जाएंगे.

मार्गदर्शन के लिए लघु निर्देशात्मक वीडियो तैयार किए गए हैं.

मूल्यांकन कार्य को 8 से 10 दिनों में पूरा करने की योजना बनाई गई है, जो पहले 10 से 12 दिन में संपन्न होता था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही