Search

सीसीएल ने विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त 99 कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर पांच कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इसके साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त 99 कर्मियों को भी विदाई दी गई. 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमडी (सीसीएल), निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा उपस्थित रहे. इस दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म भी दिखाए गए. जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा की.

 

संगठन की वास्तविक पूंजी उसके कर्मी होते हैं- सीएमडी

इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की सराहना की औ कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक पूंजी उसके कर्मी होते हैं. आप सभी ने अपने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से सीसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आपका यह योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

 

वहीं, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि  सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है. सभी ने अपने अनुभव, ज्ञान और कार्यनिष्ठा से संगठन को सशक्त बनाया है. अपने जीवन के आगामी चरण में भी इसी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.

 

निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने कहा कि संगठन की प्रगति में प्रत्येक कर्मी का योगदान महत्वपूर्ण होता है. अपने कार्यकाल में जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, वह संगठन की अमूल्य धरोहर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp