Search

 
 
 

रांची : CIL अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में CCL का शानदार प्रदर्शन

सीसीएल की टीम ने सीआईएल अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर कंपनी का नाम गौरवान्वित किया. इस उपलब्धि पर कंपनी परिवार में हर्ष का माहौल है. इस प्रतियोगिता में सीसीएल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम स्पर्धा में उपविजेता (Runner-up) का स्थान हासिल किया.
 

Ranchi : सीसीएल की टीम ने सीआईएल अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर कंपनी का नाम गौरवान्वित किया. इस उपलब्धि पर कंपनी परिवार में हर्ष का माहौल है. इस प्रतियोगिता में सीसीएल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम स्पर्धा में उपविजेता (Runner-up) का स्थान हासिल किया. 

 

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी सीसीएल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. संयमी निधि ने महिला ओपन सिंगल्स वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि वेटरन पुरुष ओपन सिंगल्स वर्ग में अविनाश कुमार तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया.


CCL प्रबंधन अपने कर्मचारियों को खेल, सांस्कृतिक के लिए करता है प्रेरित-निदेशक  

सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा शामिल हुए. सभी खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें जीत की बधाई दिए. इस दौरान निदेशक ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों को खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रेरित करता है, ताकि कर्मचारियों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही