Search

 
 
 

झा. मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज, डीडीटी छिड़काव पर 3.19 करोड़ खर्च करेगी सरकार

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डी.डी.टी. छिड़काव के लिए 3,19,79,271 रुपये की राशि आवंटित की है. इस कदम का उद्देश्य राज्य में मलेरिया के प्रसार को रोकना और नियंत्रण को मजबूत करना है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डी.डी.टी. छिड़काव के लिए 3,19,79,271 रुपये की राशि आवंटित की है. इस कदम का उद्देश्य राज्य में मलेरिया के प्रसार को रोकना और नियंत्रण को मजबूत करना है.

 

कुल स्वीकृत राशि में से 3,16,16,271 रुपये छिड़काव कार्य में लगे मजदूरों की मजदूरी पर खर्च किए जाएंगे. वहीं 3,63,000 रुपये परिवहन यानी गाड़ियों और ईंधन के लिए निर्धारित किए गए हैं.

 

यह राशि राज्य के कई जिलों में खर्च की जाएगी. इनमें पूर्वी सिंहभूम, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमदेगा, लातेहार और गढ़वा शामिल हैं. इन जिलों में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डी.डी.टी. का छिड़काव किया जाएगा.

 

सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश दिया है कि मजदूरों को मजदूरी का भुगतान केवल उनके बैंक खातों में ही किया जाए. किसी भी स्थिति में नकद भुगतान या अवैध खर्च की अनुमति नहीं होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही