Search

 
 
 

लातेहारः सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन

विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने सोशल, इमोशनल, एथिकल लर्निंग पर जानकारी दी. उन्होंने 'दो स्थान दो व्यक्ति’ थीम पर चर्चा करते हुए बच्चों के विकास में घर की भूमिका को रेखांकित किया.
 
समापन समारोह में उपस्थित आचार्य व अन्य.

Latehar : लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ. यह आयोजन विद्या विकास समिति, झारखंड ने किया था. समापन समारोह का उदघाटन विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सदस्य दिनेश महलका व प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने किया. ज्योति चौधरी ने सोशल, इमोशनल, एथिकल लर्निंग पर जानकारी दी.

 


उन्होंने 'दो स्थान दो व्यक्ति’ थीम पर चर्चा करते हुए बच्चों के विकास में घर की भूमिका को रेखांकित किया. कहा कि विद्यालय बच्चों के विकास का दूसरा आधार है. 13 सत्रों में हुई कार्यशाला में 32 आचार्य व 13 कर्मचारियों ने भाग लिया. समापन समारोह में सचिव राजीव रंजन कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय,  आरएसएस के जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर ने भी विचार रखे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही