Ramgarh News: आम नागरिकों की सुरक्षा एवं पुलिस की गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र ने सीएसआर के तहत रामगढ़ पुलिस को 08 पेट्रोलिंग बाइक प्रदान की. सभी बाइक सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस हैं.
जिला प्रशासन को बाइक सौपने से पहले रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक को पुलिस लाइन के लिए रवाना किया. जिससे पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में रामगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर पुलिसिंग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस पहल से मजबूती मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:
महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर ने कहा कि सीसीएल सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है. रामगढ़ पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराने का उद्देश्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता बढ़ाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना है.
दरअसल, यह पहल सीसीएल और रामगढ़ पुलिस के आपसी सहयोग तथा जनसुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है. सीसीएल के साथ समन्वय स्थापित कर इस पहल को धरातल पर लाने में रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी (उत्खनन) शंभू सिन्हा, स्टाफ अधिकारी (विद्युत) अनूप डुंगडुंग, स्टाफ अधिकारी (मा.सं.) रामानुज प्रसाद, मुख्य प्रबंधक (वित्त) चंद्र मोहन मुंडा एवं सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

