Search

 
 
 

CEC ने  कहा, बंगाल में स्वतंत्र चुनाव करायेंगे, ममता का आरोप, राज्य के अधिकारियों को धमकाया

एसआईआर प्रक्रिया से पहले पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 (7.66 करोड़) थी, अब यह संख्या 7,04,59,284 (7.04 करोड़) बची है. आयोग के अनुसार, 60,06,675 वोटरों के नाम अभी भी विचाराधीन हैं.
 
  • किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जायेगा.
  • राज्य में 60,06,675 वोटरों के नाम अभी भी विचाराधीन हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का व्यवहार अधिकारियों के प्रति अच्छा नहीं रहा.
  • अभिषेक बनर्जी गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा.
  • CEC उसी होटल में ठहरे हैं, जहां केंद्र के भाजपा के नेता ठहरते हैं.

 Kolkata : चीफ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर  के बीच कोलकाता में  प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.ज्ञानेश कुमार ने आश्वस्त किया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जायेगा. कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना  इलेक्शन कमीशन की प्राथमिकता में शामिल है.

 

 

श्री कुमार राजनीतिक दलों और  अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. इस क्रम में ज्ञानेश कुमार ने  जोर दिया कि सभी योग्य मतदाता को वोट डालने का अवसर मिलेगा.

 

उन्होंने  बंगाल के मतदाताओं से अपील की कि आगामी चुनाव हिंसा-मुक्त और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न करायेंगे. कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में  मतदाताओं को अवश्य मतदान करना चाहिए. बता दें कि एसआईआर के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है.

 

 एसआईआर प्रक्रिया से पहले पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 (7.66 करोड़) थी, अब यह संख्या 7,04,59,284 (7.04 करोड़) बची है. आयोग के अनुसार, 60,06,675 वोटरों के नाम अभी भी विचाराधीन हैं.

 

इधर ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर  निशाना साधा. आरोप लगाया कि बैठक में ज्ञानेश कुमार ने राज्य के अधिकारियों को धमकाया.  टीएमसी ने भी बैठक को लेकर तल्ख टिप्पणी की है.

 

पार्टी ने भी आरोप लगाया  कि कोलकाता में चुनाव संबंधी  बैठकों में मुख्य चुनाव आयुक्त का व्यवहार अधिकारियों के प्रति अच्छा नहीं रहा. टीएमसी सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए दावा किया कि  CEC उसी होटल में ठहरे हैं, जहां केंद्र के भाजपा के नेता ठहरते हैं. अभिषेक ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा को सबक सिखाने का अवसर है. 
 


अभिषेक बनर्जी गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा.  कहा कि  जय शाह  किस आधार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने हैं.

 

अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार सच में परिवारवाद खत्म करना चाहती है तो संसद में कानून पास करे कि एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति राजनीति में आयेगा.  अभिषेक ने कहा कि  वह उस कानून का समर्थन करेंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही