Search

 
 
 

नाथवानी की जीत पर विधानसभा में जश्न, भाजपा विधायकों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

रांचीः राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत की घोषणा होते ही झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा और एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल बन गया. परिणाम के संकेत मिलते ही भाजपा विधायकों ने भारत माता की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारों से विधानसभा परिसर को गुंजायमान कर दिया.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत की घोषणा होते ही झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा और एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल बन गया. परिणाम के संकेत मिलते ही भाजपा विधायकों ने भारत माता की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारों से विधानसभा परिसर को गुंजायमान कर दिया.

 

जीत की खुशी में भाजपा विधायकों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. विधानसभा परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाथवानी की जीत को एनडीए की रणनीतिक सफलता बताया.
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत झारखंड के विकास और राज्य के हितों की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में परिमल नाथवानी का अनुभव और योगदान झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से आवाज दिलाने में सहायक होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही