Search

 
 
 

Jamshedpur News: सीमेंट लदा ट्रक हुआ बेकाबू, फुटपाथ से टकराया

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह गोल्फ ग्राउंड के सामने मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सीमेंट लदा 12 पहिया ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था.
 
ब्रेक फेल होने से ट्रक हुआ अनियंत्रित

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह गोल्फ ग्राउंड के सामने मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सीमेंट लदा 12 पहिया ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था. ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक सड़क किनारे फुटपाथ से जा टकराया. घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, ट्रक जोजोबेड़ा से सीमेंट लोड कर रांची की ओर जा रहा था. नीलडीह गोल्फ मैदान के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद वाहन बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और उससे टकरा गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

 

ट्रक मालिक का नाम अरुण सिंह बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. ब्रेक फेल होने की वजह और वाहन की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही