Search

 
 
 

Census 2027: गृह मंत्रालय ने की रांची नगर निगम की सराहना, मिला प्रशंसा पत्र

जनगणना 2027 की तैयारियों में बेहतर काम करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना संचालन निदेशालय ने रांची नगर निगम  की सराहना की है. आईएएस प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त को प्रशंसा पत्र भेजकर निगम की कार्यशैली, सक्रियता और समय पर काम की तारीफ की है.
 
  • जनगणना 2027 की तैयारी में 100 फीसदी के करीब काम पूरा, मिला प्रशंसा पत्र

Ranchi: जनगणना 2027 की तैयारियों में बेहतर काम करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना संचालन निदेशालय ने रांची नगर निगम  की सराहना की है. आईएएस प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त को प्रशंसा पत्र भेजकर निगम की कार्यशैली, सक्रियता और समय पर काम की तारीफ की है.


HLB जियो-टैगिंग व डिमार्केशन में बेहतर प्रदर्शन

निदेशालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनगणना 2027 के पहले चरण में HLB Geo-tagging और HLB Demarcation जैसे अहम कार्यों में रांची नगर निगम ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है. 27 अप्रैल तक की रिपोर्ट के अनुसार निगम ने लगभग 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है. इसे राज्य के अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणादायक बताया गया है.

 

पूरी जनगणना प्रक्रिया की ‘नींव’ हैं ये कार्य

जनगणना निदेशालय ने कहा कि HLB Geo-tagging और Demarcation पूरी जनगणना प्रक्रिया की नींव हैं. इन कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना बेहद जरूरी है. निदेशक ने आगामी Self Enumeration और मकान सूचीकरण कार्यों में भी निगम से इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई है.

डिजिटल तकनीक व टीमवर्क से मिली सफलता

नगर निगम प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय निगम के अधिकारियों, सुपरवाइजरों, फील्ड कर्मियों और तकनीकी टीम को दिया है. निगम के मुताबिक डिजिटल तकनीक और बेहतर समन्वय के जरिए सभी कार्य समय पर पूरे किए गए.

 

मॉडल के रूप में काम करेगा निगम

नगर निगम ने कहा कि यह प्रशंसा पत्र केवल सम्मान नहीं, बल्कि आगे के कार्यों को और अधिक दक्षता के साथ पूरा करने की प्रेरणा है. निगम प्रशासन ने दावा किया कि रांची नगर निगम भविष्य में भी राज्य और देश के लिए मॉडल के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही