Search

 
 
 

Mother's Day:  मदर्स डे पर थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर

रांची में मदर्स डे के अवसर पर ‘लहू बोलेगा रक्तदान संगठन’ रांची और ‘झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान शिविर सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने की.
 

Ranchi: रांची में मदर्स डे के अवसर पर ‘लहू बोलेगा रक्तदान संगठन’ रांची और ‘झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान शिविर सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने की.

 

सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची में आयोजित शिविर में डॉ दानिश रहमानी के नेतृत्व में 8 जूनियर डॉक्टरों और इंजीनियरों ने रक्तदान किया. कुछ लोगों का स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं हो सका.

 

इस अवसर पर थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ितों की माताओं समेत 9 योद्धा माताओं को सम्मानित किया गया. साथ ही 13 रक्तवीरों को भी उनके योगदान के लिए मोमेंटो, मैडल और अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया. कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, पत्रकार और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे. आयोजकों ने इसे मातृत्व और सेवा भाव को समर्पित विशेष पहल बताया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही