Search

 
 
 

Palamu Naxal News: पलामू में पूर्व नक्सली कमांडर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के पांडू थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा इलाके से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था.
 

Palamu: जिले के पांडू थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा इलाके से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी थी. 


बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि विशाल यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला था. वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडू क्षेत्र आया हुआ था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई.

 

पुलिस के मुताबिक मृतक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है. पांडू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान पूर्व नक्सली जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है. 

 

उन्होंने कहा कि मृतक का नक्सल गतिविधियों से जुड़ा पुराना इतिहास रहा है. पुलिस परिजनों के बयान और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही