Search

 
 
 

Latehar News: जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन से हुई शादी

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई
 

Latehar: जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और गढ़वा जिले के रमना से आई बारात में तनाव का माहौल बन गया.

 

बताया जाता है कि सीताराम भुईयां की बेटी की शादी तय थी और सभी रस्मों की तैयारी पूरी हो चुकी थी. इसी बीच दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर फैलते ही वर पक्ष नाराज हो गया और बिना शादी किए वापस लौटने की बात कहने लगा. हालात बिगड़ते देख दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों ने आपसी सहमति से बड़ा फैसला लिया. बाद में दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से करा दी गई. शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा नई दुल्हन को अपने साथ विदा कराकर ले गया.

 

इधर, युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने शक के आधार पर चपरी निवासी एक युवक को पकड़कर बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया. सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने बेतला और आसपास के जंगल क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया. पुलिस दबाव बढ़ने के बाद शनिवार को युवती को बरामद कर लिया गया.

 

थाने में पूछताछ के दौरान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला. पुलिस के अनुसार, युवती के प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसी के कहने पर युवती शादी समारोह से चली गई थी. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही