Search

 
 
 

Cyber Fraud: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ की ठगी, झारखंड CID ने अपराधी को यूपी से दबोचा

झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक साइबर अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक साइबर अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला बताया गया है.

 

CID के अनुसार, 10 मार्च 2026 को साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे WhatsApp के माध्यम से “FXPROGROUP-cc” नामक ग्रुप से जोड़ा गया और बाद में एक वेबसाइट के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया गया.

 

जांच में सामने आया कि ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर पैसे जमा कराए और शुरुआत में मुनाफा दिखाकर विश्वास जीत लिया. इसके बाद पीड़ित से लगातार बड़ी रकम निवेश कराई गई. मामले में कुल करीब 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है.

 

तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर CID की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेकबुक समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

 

CID ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, WhatsApp, Telegram या Google Ads के जरिए आने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों और ऑफरों से सतर्क रहें. किसी भी अनजान लिंक या एप्लिकेशन पर निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें. साइबर ठगी की शिकायत होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही