Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद विवाह भवन में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें केंद्रीय कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से विधायक सुखराम उरांव को दुर्गा पूजा केंद्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. साथ ही विधायक सुखराम उरांव को स्वयं केंद्रीय कमेटी का विस्तार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. इसके अलावा शहर में स्थापित 23 दुर्गा पूजा पंडाल की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया.
बैठक के दौरान उस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इस वर्ष चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. पूजा शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ मिलजुल कर मानना है.
केंद्रीय कमेटी के सदस्यों द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दिया गया है, उसे जल्द ही निभाया जाएगा. जल्द ही नई बैठक में और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. इस दौरान अशोक सारंगी ने कहा कि दुर्गा पूजा मिलजुल कर मानना है. किसी के साथ बैर रखना नहीं है.
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, शेष नारायण लाल, राम प्रताप बर्मन, प्रवीण प्रमाणिक, दिलीप कुमार महतो, आलोक बॉस, संजय मिश्रा, संजय पासवान, शिवपूजन सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश शुक्ला, अनूप दुबे,अरुण साव, मुकुल रवानी, कुमार विवेक, गुड्डू मिश्रा, दीपक सिंह, गोनु जायसवाल, विनय बर्मन, निक्कू सिंह,पंकज शर्मा, राम प्रकाश दास सहित विभिन्न पूजा पंडाल के अध्यक्ष सचिव एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य गांव मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

