Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय संयुक्त सचिव पहुंचीं रामगढ़, आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा की

संयुक्त सचिव नीतू प्रसाद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाना है. यह सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव (मरीन फिशरीज) नीतू प्रसाद सोमवार को रामगढ़ दौरे पर पहुंचीं. उन्होंने समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की. इस उच्चस्तरीय बैठक में रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज, डीडीसी सहित जिला व प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, कौशल विकास सहित अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी. 


संयुक्त सचिव नीतू प्रसाद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाना है. यह सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे. उन्होंने बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय, सहभागिता व कार्यों की प्रगति की समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर दिया.

 

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान संयुक्त सचिव जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, सक्षम केंद्रों, पंचायत भवनों और आजीविका प्रशिक्षण केंद्रों का भ्रमण करेंगी. इस दौरान वे लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगी. प्रशासन के अनुसार यह दौरा आकांक्षी जिलों और प्रखंडों को विकास के मॉडल के रूप में विकसित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही